एसपी जीआरपी ने दलबल के साथ रेलवे स्टेशन परिसर की सघन जांच
संदिग्ध वस्तु या व्यक्तियों की मेटल डिटेक्टर से की गई जांच, निरीक्षण के दौरान डॉग स्क्वायड टीम रही मौजूद
अजमेर अली ब्यूरो चीफ INewsUP
गोरखपुर । एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दलबल के साथ संदिग्ध वस्तु या व्यक्तियों की जांच की गई जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी रेलवे सवी रत्न गौतम, जीआरपी प्रभारी विजय कुमार सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डॉग स्क्वाड टीम के साथ अत्याधुनिक मशीनों से लैस जीआरपी के जवानों ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति मिलने पर उसकी सघनता के साथ जांच की गई।मीडिया से बात करते हुए एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा की दृष्टि से यह जांच चल रही है । सभी ट्रेनों ,सर्कुलेटिंग एरिया और वेटिंग हॉल की सघनता से जांच की जा रही है। ताकि स्वतंत्रता दिवस पर कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो, सभी यात्रियों से अपील की वह अपने आसपास संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दे आपकी सतर्कता और सावधानी की वजह से अप्रिय घटना को टाला जा सकता है । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी देश व प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की दृष्टिगत रखते हुए सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वह पूरी तरीके से सतर्क और सजग रहे कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी जांच अवश्य करें कार्यों में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

