नाबालिग से दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न मामलों के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया । थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने अपने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने आदि की शिकायत की थी , तहरीर के मुताबिक आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी, जिसे शनिवार की करीब साढ़े ग्यारह बजे दुबौलिया ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

