ब्रम्हभोज का सामान लेकर लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल, मौत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज से बनकटी मार्ग पर स्थित लोईयाभारी गांव के पास शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे रोड पर गन्ना लदा खड़ी ट्राली में बाइक सवार युवक के टकराने से युवक गम्भीर रूप से चोटिल हो गया , जिसका इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक रामसवारे उम्र 27 वर्ष पुत्र दयाराम गुप्ता निवासी डेफरी अपने बड़े भाई के ब्रह्मभोज के लिए किराने का सामान लेने गांव के पास रौतापार चौराहे पर गए हुए थे। किराने का सामान लेकर वापस लौट रहे थे कि अभी वह लोईयाभारी पहुंचे थे कि सामने खड़ी गन्ना लदी ट्राली से टकरा गए। जिससे उनको गम्भीर चोट लग गई। परिजनों द्वारा निजी वाहन से कृष्णा हॉस्पिटल बस्ती मे पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने हालत नाजुक देख कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को उनके बड़े भाई सुभाष गुप्ता उम्र 32 वर्ष पुत्र दयाराम गुप्ता की बीमारी के कारण जिला अस्पताल बस्ती में मौत हो गई थी। जिनके ब्रह्मभोज का सामान लेने मृतक रामसवारे रौतापार बजार गया था। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लेकर चले आए और दाह संस्कार करने के लिए रविवार के सुबह 10:00 बजे लालगंज घाट पर गए थे। लेकिन किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। 15 दिन के अंदर एक ही घर के दो युवक का आकस्मिक मृत्यु हो जाने से पूरे गांव में दहशत है। मृतक रामसवारे के दो बच्चे हैं तृषा गुप्ता उम्र 3 वर्ष निशा गुप्ता उम्र डेढ़ वर्ष पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
What's Your Reaction?

