गन्ना लदा अनियंत्रित ट्राला पलटा,बाइक छोड़ चालक ने बचाई जान
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी पेट्रोल पंप से हल्लौर को जाने वाले मार्ग पर स्थित थाल्हापार गाँव के पोखरा मोड़ गन्ना लदा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया,जिससे हल्लौर जा रहे बाइक सवार ने बाइक छोड़ भागकर अपनी जान बचाई, जबकि बाइक गन्ने के नीचे दबकर छतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक मुंडेरवा शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र हल्लौर नगरा से मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे गन्ना लदा ट्राला मुंडेरवा जा रहा था, ग्रामीणों की माने तो जैसे ही ट्राला पोखरा व टावर मोड़ के बीच पहुँचा कि अनियंत्रित होकर पलटने लगा,ट्राला के बगल से आगे होकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरहुआ निवासी रामचन्द्र पुत्र सीता राम ने अपनी प्लेटिना बाइक छोड़ वहां से भाग निकलने और अपनी जान बचाई । कस्बा वासियों व राहगीरों की मदद से गन्ना हटाते हुए पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह व उनकी पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से गन्ना हटवाते हुए घायलों को बाहर निकलवाया तथा एबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया ।
What's Your Reaction?

