ट्रैक्टर पर बैठते समय युवक पहिये के नीचे दबा, हालत गंभीर
संदीप चौरसिया INwesUP
लालगंज, बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव पलहिया का है खेत की जुताई कर घर वापस लौटते समय समय 17 वर्षीय युवक का हाथ फिसलने से वह ट्रैक्टर के बड़े पहिया के नीचे पड़ गया और पहिया चढ गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। भाई घर फोन कर बताया और लोग पहुंचे। जिसे लेकर सीएचसी कुदरहा ले गये। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल पहुंचाये वहां से गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिये। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव पलहिया निवासी 17 वर्षीय किशोर दुर्गेश पुत्र संतराम अपने चचेरे भाई उमेश के साथ कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण माझा में खेत की जुताई कराने गया थे। भाई उमेश ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। दुर्गेश पानी पीने ट्रैक्टर से उतरा और पानी पीने के बाद वह ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा। तभी हाथ फिसल गया और गिर गया। उसके ऊपर ट्रैक्टर का बड़ा पहिया चढ गया। चचेरा भाई घबरा गया और फोन कर बताया। स्वजन व गांव के लोग पहुंच कर बाहर निकाले और एम्बुलेंस से सीएचसी कुदरहा (बनहरा) ले गये। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिये। स्थिति बिगडता देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज गोरखपुर भेज दिये। वहा हालत नाजुक बनी हुई है। एमवाईसी कुदरहा डा अश्वनी यादव ने बताया कि युवक की हालत गंभीर था। जिसे जिलास्पताल रेफर कर दिया गया है।
What's Your Reaction?

