हफ्ते भर भी नहीं झेल पाई पैचिंग,बीच से टूटी सड़क, फिर उभरने लगे गढ्ढे

Sep 25, 2026 - 19:44
 0  9
हफ्ते भर भी नहीं झेल पाई पैचिंग,बीच से टूटी सड़क, फिर उभरने लगे गढ्ढे

संदीप चौरसिया INewsUP

कुदरहा,बस्ती । जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा से कुदरहा जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सड़क पर कराई गई पैचिंग हफ्ते भर भी नहीं झेल पाई और कई स्थानों पर पूरी सड़क बीच से टूट गई है। सोहिला, गौराधुंधा, बारीघाट, लालगंज और हथियाव समेत कई जगह सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई भांप पाना मुश्किल हो गया है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिरने से बाल-बाल बच चुके हैं। सड़क पर पैचिंग की सामग्री और बड़ी-बड़ी गिट्टियां भी बिखरी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। हफ्ते भर में ही पैचिंग उखड़ने और सड़क टूटने से सरकारी धन के दुरुपयोग तथा संभावित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क और कराए गए पैचिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल दोबारा पैचिंग कर खानापूर्ति करने के बजाय सड़क की स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow