देईसांड़ में कपड़े की दुकान में नकबजनी, रात्रिगस्त पर उठे सवाल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड-सजहारा मोड़ पर स्थित कपड़े की दुकान में चोरों ने खेत की तरफ से सीढ़ी लगाकर खिड़की के रास्ते घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया । फैलवा निवासी दुकानदार अमित यादव के अनुसार चोर 80 हजार के ऊनी कपड़े, 20 हजार के लेडीज सूट के साथ 2 हैमर, 1 ड्रिल व 2 ग्लैंडर मशीन चुरा ले गए। बुधवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर डायल 112 और लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दिया ।
What's Your Reaction?

