लालगंज पुलिस पर तहरीर बदलने व सुलह का दबाव बनाने का आरोप, एसपी से शिकायत
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। थाना लालगंज क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी सुरेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि थाना लालगंज पुलिस उसकी तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है और जबरन सुलह करने के लिए दबाव बना रही है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि बीते 6 सितंबर 2026 को गाँव के साहब राम चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी ने कृष्ण जन्माष्टमी का चंदा वापस कर दिया और गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा 09 सितंबर 2026 को थाना लालगंज पर तहरीर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने मूल तहरीर को बदलवा दिया और मुकदमा दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उसकी मूल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
What's Your Reaction?

