जंगली जानवर से टकराई बाइक,एक घायल
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर अचानक जंगली जानवर आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को पीएचसी बनकटी भेजा गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दतुआखोर निवासी 40 वर्षीय लालजी सोमवार दोपहर बाद अपनी बाइक से लालगंज थानाक्षेत्र के सेमाडाड़ी गांव में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह देईसांड़-बानपुर मार्ग पर भोगीपुर विद्यालय के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर दौड़ता हुआ एक जंगली जानवर सामने आ गया। जानवर से टकराने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर जा गिरी, जिससे बाइक सवार के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों धीरज कुमार, राम किशुन चौधरी, विरेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर घना जंगल है, जिसके कारण जंगली जानवर कब सड़क पर आ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। इस मार्ग पर हफ्ते में एक-दो ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इसके लिए कहीं न कहीं लोक निर्माण विभाग और प्रशासन जिम्मेदार है।
What's Your Reaction?

