गोलीकांड के तीन आरोपित 10 घण्टे में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Feb 1, 2025 - 12:01
Feb 1, 2025 - 12:24
 0  137
गोलीकांड के तीन आरोपित 10 घण्टे में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

अजय उपाध्याय INewsUP

 महादेवा बस्ती । कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में बस्ती शहर के ब्लॉक रोड पर शुक्रवार दिन में करीब 3 बजे के करीब22 वर्षीय सहवाग को 02 मोटरसाइकिल सवारों द्वारा गोली मारे जाने की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम से मूडघाट क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ की खबर आयी है जिसमे मोहम्मद शमीम उर्फ गुड्डू, आदित्य चौधरी, तथा अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी बस्ती जिले के निवासी हैं। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ ही बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कोतवाल के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम की सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow