ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं का दबदबा
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । रूधौली बस्ती प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली के तत्वाधान में , डुमरियागंज नगरपंचायत स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आयोजन में डुमरियागंज, इटवा तहसील क्षेत्र के बच्चे शामिल हुए। विभिन्न आयु व भार वर्ग के मध्य हुई प्रतियोगिता में काफी रोमांच दिखा। इस दौरान बालिकाओ का काफी दबदबा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार एव विद्यापीठ के प्रबंधक सुशांत कुमार पांडे ने प्रशस्ति पत्र एव मेडल देकर सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली के प्रबंधक ने बताया की विद्यापीठ न सिर्फ उन बच्चो को जो दूर दराज के क्षेत्रों से आकर हमारी संस्थान में अध्ययन ग्रहण करते है उन्ही के प्रतिभा को निखरता है बल्कि अन्य प्रतिभाएं मूलतः ग्रामीण परिवेश के बच्चो को ढूढकर उनकी भी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करता है । और प्रतिभाएं सिर्फ शहरो में ही नही पलती है ऐसा सिद्ध किया है प्रैक्सिस विद्यापीठ रूधौली में अध्ययन कर के निकले कई विद्यार्थियो ने जिन्होंने न सिर्फ बोर्ड परीक्षाओं में जिले एव प्रदेश में अपना परचम लहराया बल्कि साथ ही साथ ही साथ बिना किसी कोचिंग सिर्फ विद्यालय की पढ़ाई से आईआईटी NEET जैसे संस्थाओं का परीक्षा पास किया और सिद्ध किया कि अब अभिभावकों कोटा कानपुर जाने की कोई जरूरत नहीं है उपस्थित विजय एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्था के प्रधानाचार्य श्री पंकज शर्मा ने कहा की बस्ती जिले से निकलकर सिद्धार्थनगर जिले में ये प्रतियोगिता कराने का लक्ष्य है की इस खेल के माध्यम से बच्चो की प्रतिभा बाहर आए ताइक्वांडो खेल की एक ऐसी विधा है जिससे शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा में भी बल मिलता है। विशेष रूप से बालिकाओ को इस खेल में आगे बढ़ने आवश्यकता है। जिससे वह अपने जीवन में समझ में कहीं भी कभी भी अपने आप को सुरक्षित समझे । कांस जीता। 48-50 वर्ग में इतवा की c काजल ने स्वर्ण व प्रतिज्ञा ने रजत संध्या कांस M अपने कौशल का प्रयोग कर हासिल किया। इस अवसर पर श्री राजकुमार त्रिपाठी, राम बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह राज सिंह वंशराज सिंह नसीम अहमद, सुहेल अहमद, विद्यासागर साहनी, काजी शारीक, शिवम पाठक, अमित मिश्रा, आदि रहे। Block Level Taekwondo Championship xis of इसके पूर्व 25-27 किलोभार की बालिका वर्ग में इतवा की महिमा को स्वर्ण, डुमरियागंज की खुशी को रजत, रीमा को कांस पदक हासिल किया। 30-33 किलो भार में डुमरियागंज की उजाला ने स्वर्ण, यही की साक्षी ने रजत, जबकि इतवा की दिशा ने कांस पदक जीता। 34-36 किलो भार में डुमरियागंज की आस्था ने स्वर्ण, इतवा की पिंकी ने रजत व उमा ने कांस पदक संघर्ष में जीता। जूनियर वर्ग में 43-45 किलोभार नंदनी व शिवानी दोनो डुमरियागंज ने स्वर्ण व रजत इटवा की आराधना को स्वर्ण पदक भेंट करते खंड शिक्षा अधिकारी ।
What's Your Reaction?

