जानें....बिरियानी खाकर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में कौन ले रहा 5 से 10 हजार रुपये, गालीबाज ने मतवल्लियों से इंटरव्यू लेकर कलमा सुना फिर बोला जाहिल जपाट
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । वक्फ संपत्तियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले इंटरव्यू फिर जिम्मेदार से जाहिल जपाट जैसे शब्द का सुनना और फिर 5 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा । जी हां...... आपने बिल्कुल ठीक सुना है , ये मामला खैर परिसर में बने उम्मीद पोर्टल के दफ्तर से जुड़ा हुआ है । एक तरफ प्रदेश भर के मुस्लिम समुदाय के लोग अपने गांव की मस्जिद व कब्रिस्तान तथा करबला को वक्फ की उम्मीद पोर्टल पर ऑनलाइन कराने के लिए परेशान हैं वहीं कार्यालय में बैठा एक जिम्मेदार अपने को समुदाय का हितैषी बताकर रजिस्ट्रेशन कराने आये हुए मतवल्लियों से बिरियानी खाता है और फिर जाहिल जपाट बोलकर मनचाहा शुल्क भी मांगता है । कब्रिस्तान ,मस्जिद आदि बचाने उम्मीद कार्यालय में आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को खूब खरी खोटी भी सुनाता है और उनसे कलमा सुनता है और फिर 5 से 10 हजार रुपये की मांग करता है । यहां तक कि जाहिल जपाट जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर लोगों को गालियां देकर भगा देता है । सदर तहसील क्षेत्र के मुंडेरवा व लालगंज थानांतर्गत आने गाँव के आधा दर्जन लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं कभी उनसे फार्म 37 के बदले रुपये की मांग की जाती है तो कभी ऑनलाइन कराने के लिए लखनऊ फ़ाइल भेजने की बात कहकर 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है । लालगंज व मुंडेरवा थानाक्षेत्र के अलग अलग गांव के इस्राइल,वाजिद अली,मोहम्मद,फ़ैयाज़,अकरम,हफीजुल्लाह,सब्बीर अली तथा मैनुद्दीन आदि ने दफ्तर में बैठे गालीबाज को कार्यालय से हटवाने की मांग की है ।
What's Your Reaction?

