फीडिंग के बाद पोर्टल से रिवर्स हो गया एसआईआर का डाटा , मुसीबत बढ़ी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ से लेकर अफसर तक दिन रात जगकर गणना प्रपत्र फीडिंग का काम कर करा रहे हैं जिससे बस्ती जनपद प्रदेश में अपना स्थान बना सके । लेकिन एसआईआर पोर्टल ही इन सरकारी मुलाजिमों की मेहनत पर पानी फेरता नजर आ रहा है । निर्वाचन आयोग की पोर्टल पर बीएलओ अपने बूथ का गणना प्रपत्र ऑनलाइन कर रहे हैं जिससे जल्द ही वे इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएं लेकिन पलक झपकते ही उनके दर्जनों फार्म पोर्टल से अस्वीकार हो जा रहे हैं जिससे बीएलओ का मुसीबत बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला महादेवा विधानसभा के बनकटी नगर पंचायत अंतर्गत शंकर नगर वार्ड( कथरुआ)के बूथ संख्या 163 का है जहां बीएलओ हरिकेश प्रजापति शनिवार की शाम करीब पांच बजे बीआरसी बनकटी पहुंचे और वहां मौजूद बीईओ अरुण कुमार यादव से अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि साहब इस तरफ तो एसआईआर फीडिंग में हम ब्लॉक में सबसे पीछे हो जाएंगे क्योंकि फार्म फीड तो कर रहा हूँ लेकिन कुछ ही देर में डाटा रिवर्स हो रहा है और डैशबोर्ड पर प्रगति जस का तस दिखाई दे रहा है । फीडिंग के बाद रिवर्स हुए 44 एसआईआर फार्म का जिक्र करते हुए पोर्टल की समस्या के निस्तारण कराने की आग्रह किया ।
What's Your Reaction?

