लेखपाल संघ ने किया कार्य बहिष्कार, दिया धरना
असलम खान INewsUP
भानपुर । तहसील रूधौली में लेखपाल संघ ने धरना दिया और मांग किया कि जनपद फतेहपुर में लेखपाल सुधीर के साथ हुई घटना में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो और कठोर कार्यवाही हो l पूरा मामला जनपद फतेहपुर का है जहां लेखपाल सुधीर के ऊपर प्रशासन ने SIR के संबंध में इतना प्रताड़ित किया कि 26 नवम्बर की शादी के 1 दिन पहले ही काम के प्रेशर से खुद को फांसी पर लटका लिया। SIR का दबाव सिर्फ लेखपाल ही नही बल्कि अन्य विभाग के कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसके विरोध में आज दिनांक 28.11.2025 को जनपद बस्ती की चारों तहसीलों में लेखपाल संघ धरना प्रदर्शन कर सभी कार्यों का बहिष्कार करने के साथ-साथ मांग किया कि उक्त प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज व वैधानिक कार्रवाई हो l लेखपाल संघ के जिला मंत्री अंकित चौधरी ने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध मुकदमा व कार्यवाही नहीं होती है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा l प्रदर्शन में मुख्य रूप से अंकित चौधरी जिलामंत्री, पंकज सिंह तहसील अध्यक्ष, प्रमोद सिंह मंत्री अर्पित मनोज, स्यामलाल रन विजय, राजेन्द, प्रेरणा, जानकी वर्मा आदि रहे मौजूद ।
What's Your Reaction?

