5 किमी पैदल गस्त कर सीओ कैंट ने हटवाया अतिक्रमण
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । एसएसपी के निर्देश पर सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए दुकानदारों और ठेला खुमचा वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कैंट मनुष पारिख के नेतृत्व में कैंट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा और कैंट थाने की पुलिस ने सड़को पर अतिक्रमण किए लोगो के खिलाफ अभियान चलाया।जिसके तहत गोलघर से कचहरी चौराहा, बेतियाहाता चौराहे से कैंट चौराहा, विश्वविद्यालय गेट से रेलवे चौकी तक लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल गस्त कर सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किए लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़कों पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया दुकानदारों को वहां से हटाया गया साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि अगर आप दोबारा यहां अतिक्रमण करते हैं तो आपके ऊपर विधि कार्रवाई की जाएगी।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से क्षेत्राधिकार कैंट और थाना प्रभारी कैंट ने दुकानदारों से बात कर उन्हें बताया कि अगर कोई भी अराजक तत्व या अपराधी आपको दिखे तो आप तत्काल इसकी सूचना कैंट पुलिस को दे पुलिस 24 घंटे आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है इस दौरान 5 किलोमीटर तक पैदल गस्त कर अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही सुरक्षा के लिहाज से लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत की गई।
What's Your Reaction?

