लूट के समान के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो अभियुक्त
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । थाना प्रभारी नगर जयवर्धन सिंह तथा स्वाट प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना नगर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 57/24 धारा 392/411 आईपीसी तथा मुकदमा संख्या 87/24 धारा 379/411 आईपीसी के तहत वांछित अभिक्तों को लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र नेबू लाल निवासी थाना खास थाना ह्ररैया बस्ती तथा मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी मुरादीपुर थाना ह्ररैया जिला बस्ती को थाना नगर क्षेत्र के बेलाड़ी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया | अभियुक्तों के पास से एक स्कूल बैग एक किताब आधार कार्ड व प्रवेश पत्र की छाया प्रति, एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल एक मोटरसाइकिल जो लूट में प्रयोग किया गया था बरामद हुआ | अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नगर जयवर्धन सिंह, स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, उप निरीक्षक मोहम्मद मुस्तफा थाना नगर सहित पुलिस टीम वह स्वाट टीम शामिल रही | पुलिस द्वारा अभियुक्तों के ऊपर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |
What's Your Reaction?

