नायब तहसीलदार पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

Dec 18, 2023 - 21:42
Dec 18, 2023 - 22:41
 0  280
नायब तहसीलदार पर हमला मामले में दो गिरफ्तार

नूरुल खान INewsUP

 डुमरियागंज,सिद्धार्थ नगर । नायब तहसीलदार महबूब आलम पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने बस्ती के धौरहरा निवासी मोहम्मद मोबीन खान व डुमरियागंज के मिश्रौलिया निवासी मोहम्मद सईद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भवानीगंज थाने में अज्ञात चालक और अन्य के विरुद्ध हत्या के प्रयास, लोकसेवक से मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना की सच्चाई जानने के लिए डीएम पवन अग्रवाल व एसपी अभिषेक अग्रवाल ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार शनिवार को मिट्टी खनन की जांच करने बनगवा नानकार गए थे। यहां संपूर्णानंद, सच्चिदानंद व विवेकानंद की भूमि पर खनन हो रहा था। नायब तहसीलदार ने एसडीएम व तहसीलदार को फोन कर खनन के बारे में बताया तो जेसीबी को तहसील परिसर में लाने व खनन की जांच में गए अधिकारी की गाड़ी में जेसीबी से मारी थी टक्कर हत्या के प्रयास और लोकसेवक से मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज का आदेश मिला। उन्होंने जेसीबी को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो चालक ने उनके वाहन में टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। राजस्व कर्मियों की मदद से जेसीबी को तहसील परिसर पहुंचाया गया। इसी बीच जेसीबी मालिक ने वीडियो प्रसारित कर नायब तहसीलदार पर दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा दिया। जिला प्रशासन प्रसारित वीडियो की जांच करा रहा है। सीओ सुजीत राय ने बताया कि इस मामले में दर्ज मुकदमे में दो लोगों को जेल भेजा गया है। विवेचना में अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow