खिचड़ी मेले को लेकर डीएम व एसएसपी ने की अफसरों के साथ समीक्षा बैठक
अजमेर अली - INewsUP
गोरखपुर। खिचड़ी मेला को सकुशल संपन्न कराने को लेकर अब तक किए गए तैयारियों की समीक्षा बैठक जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । डीएम ने बैठक में मौजूद अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए सभी कार्यों को एक हफ्ते के अंदर पूर्ण किया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह सी ओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह संजय प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

