एलआईसी में लगातार छठी बार एमडीआरटी बने बरहुआँ के अतुल

Dec 20, 2024 - 08:59
 0  58
एलआईसी में लगातार छठी बार एमडीआरटी बने बरहुआँ के अतुल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती। बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के बरहुआं निवासी अतुल कुमार श्रीवास्तव भारतीय जीवन बीमा निगम में छठी बार मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) का पद हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बने हैं। अब इनके अमेरिकी सेमिनार में प्रतिभाग करने का रास्ता साफ हो गया है। शहर के मालवीय रोड स्थित एलआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतुल को सम्मानित करते हुए मुख्य प्रबंधक प्रवीन कुमार सक्सेना ने कहा कि वह बनकटी ब्लॉक के ऐसे पहले युवा हैं, जिन्होंने लगातार छठी बार एमडीआरटी का पद प्राप्त कर कामयाबी की मिसाल कायम किया है। सहायक शाखा प्रबंधक वलेंद्र पटेल ने कहा कि एलआईसी की विभिन्न लाभकारी योजनाओं से देश विदेश के पॉलिसी धारक लाभान्वित हो रहे हैं। यह भारत सरकार का एक ऐसा उपक्रम है, जहां लोग बेधड़क होकर लाभ उठाते हैं। कहा कि अब अतुल अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने के योग्य हो गए हैं। सहायक प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन के साथ और जीवन के बाद भी की धारणा लेकर लोगों को पॉलिसी से जोड़ा जा रहा है। सेल टैक्स, इन्कम टैक्स के वरिष्ठ ऑडिटर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अतुल कर्मयोगी युवाओं के लिए प्रेरणा श्रोत बन चुके हैं। प्रदीप यादव, दुर्गेश पांडेय, संजय, लकी गुप्ता, रोहित, शैलेंद्र शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव आदि ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow