हरे पेड़ कटाई कर रहे ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना

Jan 31, 2025 - 20:51
 0  26
हरे पेड़ कटाई कर रहे ठेकेदार पर 20 हजार का जुर्माना

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद त्रिपाठी ने वन सुरक्षा प्रभारी मंडल सुनील गौड़ की सूचना पर तुरंत पहुंचकर हरे पेड़ कटाई कर रहे ठेकेदार पर 20 हजार हजार का जुर्माना लगाया है । मिली जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपरा काजी गांव में अवैध रूप से हरे महुआ के पेड़ की कटाई तेज गति से की जा रही थी सूचना पर तुरंत पहुंचे वन विभाग टीम शारदानंद त्रिपाठी सुनील गौड़ ने ठेकेदार राजपाल सिंह पुत्र दालसिंगार सिंह निवासी पिपरा काजी के ऊपर हरे महुआ के पेड़ की कटाई को लेकर बीस हजार रुपए का लगाया जुर्माना लकड़ी ट्राली ट्रैक्टर सहित अपने कब्जे में लिए इसकी सूचना लकड़ी ठेकेदार माफिया को को जैसे ही क्षेत्र में लगी हलचल सी मच गई वन क्षेत्र अधिकारी शारदानंद त्रिपाठी ने बताया कि अगर क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी ठेकेदार माफिया कटान करते मिल गए तो ऐसी कार्यवाही करूंगा कि भूल नहीं पाएंगे वही के वन सुरक्षा प्रभारी मंडल के सुनील गौड़ ने कहा कि क्षेत्र मैं अगर अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान करते ठेकेदार मिल गए तो उनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी लगातार अवैध कटान कर रहे ठेकेदारों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow