कार व बाइक की भिड़ंत में दो घायल,एक की हालत गंभीर
संदीप चौरसिया INewsUP
बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित छरदही ग्राम के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने अनियंत्रित बाइक सामने से जा रही कार में भिड़ गई जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरो ने एम्बुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संतकबीरनगर जिले के महुली थानाक्षेत्र के कुर्मियाना गांव निवासी 45 वर्षीय श्रीराम चौधरी पुत्र रामसूरत व संतोष 44 पुत्र राम आसरे चौधरी हीरो होंडा सुपर मोटरसाइकिल से गायघाट की तरफ जा रहे थे। अभी यह लोग छरदही गांव के पास गन्ना क्रय केंद्र के सामने पहुंचे थे कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गायघाट की तरफ से आ रही जाइलो गाड़ी में सामने से जा भिड़ी । जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों नें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा (बनहरा) पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों नें हालत गंभीर देख संतोष चौधरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनो घायलों को एंबुलेंस अस्पताल भेजवाकर गाड़ी कब्जे मे ले लिया गया है।
What's Your Reaction?

