विभाग की लापरवाही से कट गई नहर,डूबी फसलें
राजन चौधरी (INewsUP)
बनकटी बस्ती । विकास खंड बनकटी के मुंडेरवा मार्ग पर स्थित महुली रजवाहा पिपरा से महादेवा गाँव के बीच बहती है जो बुधवार की सुबह अचानक कट गया जिससे पानी खेतों में बहने लगा जिससे गेहूँ, सरसों व आलू की दर्जनों बीघा फसल जलमग्न हो गया । जिससे किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है । किसानों का कहना है कि महादेवा गांव के निकट बहने वाली इस नहर की पटरी अत्यंत कमजोर है जिससे पानी का रिसाव/कटान होने से आये प्रतिवर्ष फसलें बर्बाद होती हैं । किसान राम निहाल,पिंकू सिंह, ओमप्रकाश सिंह,दिलीप कुमार, पारसनाथ,विनोद कुमार,कुशलवती, श्रीनिवास,राम किशुन,रामेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, रामप्रसाद, मनोज आदि दर्जनभर किसानों की खड़ी फसल डूब गई । इस सम्बंध में सरयू नहर खण्ड -4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिलने पर तत्काल प्रातः 10 बजे ही मिट्टी भरी बोरी रखवाकर कटान बन्द करा दिया गया है, जिन खेतों में पानी भर गया था उसे दूसरे खेतों में जाने के लिए मेड़ कटवाकर पानी निकाल दिया गया है ।
What's Your Reaction?

