अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य,मथौली में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP बनकटी बस्ती । आस्था के महापर्व छठ मईया की पूजा और भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को बनकटी क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र के तालाबों व पोखरों पर एकत्र होकर अर्घ्य दिया तथा छठ पूजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल मथौली जलाशय पर पहुंच कर आरती में शामिल हुए । गुरुवार को बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर,गांधीनगर,अम्बेडकर नगर,कृष्णा नगर व शंकरनगर तथा पटेलनगर वार्डों के छठघाटों पर मेले जैसा माहौल रहा,जहाँ व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा छठ पर्व आयोजित किया गया । जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह सहित लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने पुलिस टीम के साथ छठघाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । मथौली छठघाट पर बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा, जहां शाम करीब साढ़े पांच बजे छठघाट पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष व खण्ड विकास अधिकारी ने सेल्फी लेकर छठघाट पर बने सेल्फी प्वाइंट व आयोजन की खूब सराहना की । मथौली घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने क्षेत्र के बनकटी,सजहरा, देईसांड़,जोगियां, कोइलपुरवा,टिकवाजोत,धुसनाखोर,बसौढ़ी,दतुआखोर व फैलवा सहित दर्जनों गांव से गाजे बाजे के साथ आई सैकड़ो व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया । इस अवसर पर ब्रह्मानन्द शुक्ल,विवेकानंद शुक्ल,नवीन पाल,गोपेश पाल,रविचन्द्र पाण्डेय,बीना पाल,डॉ.अरुणा पाल,सर्वेश उपाध्याय, रमेश अग्रहरी,अभय सिंह यादव,वसीम अहमद,सुभाष शर्मा,रमेश अग्रहरी,नन्हें पाल,अतुल पाल,राममोहन पाल,मो. इकबाल, चन्द्रशेखर शर्मा,छोटे पाल,धर्मेंद्र पाल,सुनील पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे । पहली बार रखा छठव्रत -- लोक आस्था के महापर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी व मथौली निवासी प्रीति पाल,बनकटी की संगीता मौर्य व महादेवा की संध्या ने पहली बार व्रत रखकर संतानों के सुखमय जीवन की कामना किया ।
What's Your Reaction?

