छठपर्व पर गांधीनगर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । कहते हैं कि दुनिया उगते सूर्य को नमस्कार करती है लेकिन लोक आस्था के इस महापर्व पर सबसे पहले डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं छठमईया की आराधना करती हैं। बनकटी नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड (कस्बा बनकटी) में आयोजित छठपर्व पर गुरुवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा और व्रती महिलाएं छठ मईया की आराधना कर संतान की सुख समृद्धि की कामना की । गुरुवार को क्षेत्र के शंकरपुर,रौता,बाघापार,बैजीपुर,कथरुआ आदि गाँव की व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया । वहीं आस्था के इस महापर्व पर बनकटी की संगीता मौर्य आदि ने पहली बार व्रत रखकर पुत्र के सुखमय जीवन की कामना किया । गांधीनगर छठघाट पर प्रमुख रूप से डॉ.अनिल मौर्य,मोहम्मद वसीम,प्रितेश पाल,गिरजेश पाल,त्रिभुवन पाल,विनोद पाल, नाराययन पाल,पल्लू सिंह,गुड्डू पाल,झिनकू सिंह,वीरू पाल,सूर्यप्रकाश पाल'काके',अजय पाल,सूरज अग्रहरी,निखिल सिंह,अभिषेक पाल,ऋषिकेश पाल, शिवांश मौर्य,सचिन पाल,संदीप सिंह,राहुल पाल,विशाल पाल,आकाश मौर्य,देवेंद्र पाल,हर्षित पाल,अभय मौर्य,भोलू पाल,गोलू पाल,सोनू पाल,मोनू पाल आदि मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

