उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने किया छठपर्व का समापन

Nov 8, 2024 - 22:39
 0  49
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने किया छठपर्व का समापन
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने किया छठपर्व का समापन

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लोक आस्था के महापर्व छठपर्व के चौथे और अंतिम दिन शुक्रवार को छठव्रतियों ने अपने अपने गाँव के पोखरों व तालाबों पर पहुंच कर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया तथा सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ महापर्व का समापन किया । बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर (मथौली),गांधीनगर (बनकटी) शंकरनगर (रौता),पटेलनगर (कटौधा),अम्बेडकर नगर (बाँसापार) सूर्यनगर (भरवलिया),वशिष्ट नगर (बसौढ़ी) आदि वार्डों की व्रती महिलाएं अपने अपने वार्डो के छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने एकत्र हुईं तथा संतानों के सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं कर व्रत का समापन किया तथा छठघाटों पर जुटे क्षेत्रवासियों को आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया । बनकटी के चन्द्रनगर मथौली छठघाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा सैकड़ों छठव्रती महिलाओं व क्षेत्र वासियों को केला,सेब,हलुआ आदि प्रसाद वितरित किया । वहीं गांधीनगर वार्ड के आयोजकों के द्वारा छठघाट पर प्रसाद के रूप में व्रती महिलाओं व बच्चों को हलुआ व शर्बत तथा केले का वितरण किया गया । समापन अवसर पर मथौली व बनकटी के छठघाटों पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेकानन्द शुक्ल,गोपाल जी शुक्ल,मोहम्मद वसीम,नन्हे पाल,अतुल पाल,उमेश अग्रहरी,रमेश अग्रहरी,भोलू पाल,अनिल पाल,त्रिभुवन पाल,सुरेंद्र बहादुर सिंह,अनिल मौर्य,शत्रुजीत पाल,विनोद पाल,निर्देश पाल,संतोष पाल,गिरजेश पाल,धर्मेंद्र पाल,आदित्य पाल,पल्लू सिंह,नारायण पाल,झिनकू सिंह,प्रितेश पाल,रिशु पाल,गोलू पाल,हरशेष पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow