अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

Nov 24, 2025 - 22:37
 0  195
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के सजनाखोर निवासी सत्यनारायण चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार चौधरी की सोमवार की शाम करीब 4 बजे संतकबीर नगर के चंगेरा मंगेरा के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार अपने दोस्तों के साथ दो अलग अलग बाइकों से पड़ोसी जनपद संतकबीर नगर के एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था । मुंडेरवा थानाक्षेत्र के गोदामवा चौराहे से टेमी मार्ग पर स्थित संतकबीर नगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत चंगेरा मंगेरा गांव के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में युवक की पास के ही एक निजी अस्पताल पर पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ओपेक चिकित्सालय रेफर कर दिया । जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है । मृतक दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा होने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु तैयारी में जुटा हुआ था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow