तिराहे पर लगा भीषण जाम, घण्टों फंसे राहगीर
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा, बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा बाजार से लालगंज मार्ग तिराहे पर स्थित मोड़ के सकरा होने से आए दिन राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। अवैध अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण कई घंटों तक गाड़ियाँ रेंगती रहती है । जिसके चलते यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा । यह समस्या यहां कोई नई नहीं बल्कि आम है ।राहगीरों समेत आसपास के लोगों ने हमेशा लगने वाले इस जाम से निजात दिलाने के लिए समुचित उपाय किये जाने को माग की है ।
What's Your Reaction?

