नशे में धुत युवक टावर पर चढ़कर घण्टों काटा बवाल

Nov 20, 2025 - 08:54
 0  93
नशे में धुत युवक टावर पर चढ़कर घण्टों काटा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के नेवारी केवटहिया पुरवा निवासी जयप्रकाश पुत्र इंदर शराब पीने के लिए रुपये ना मिलने पर मकान के ठीक सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर घण्टों बवाल काटा । सूचना पर पहुंचे डायल 112 समेत लालगंज पुलिस टीम के दो घण्टे मशक्कत के बाद नशे में धुत युवक नीचे उतर आया । जानकारी के अनुसार नेवारी केवटहिया गांव निवासी 33 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ वकील के छोटे भाई की आगामी 30 नवंबर को शादी होनी है । शादी में शामिल होने उसकी बहन भी आई है । शराब का शौकीन जयप्रकाश शराब पीने के लिए बहन से पैसे मांग रहा था । पैसे ना मिलने पर वह गुस्से में आकर अपने मकान पर लगे सीमेंटशेड पर लाठी से पीटने लगा । भाइयों के द्वारा मना करने पर वह नशे में धुत होकर मकान के सामने लगे टॉवर पर करीब 60 फिट की ऊंचाई पर चढ़ गया तो परिजनों के हाथपांव फूलने लगे । कुछ ही देर में आसपास इलाके के सैकड़ो लोगों समेत प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार तथा पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और समझा बुझाकर उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन युवक ने पुलिस कर्मियों को दूर हटने को कहा और जैसे ही पुलिस टीम वहां से 100 मीटर दूर गई थी कि जयप्रकाश नीचे उतर गया । वापस आई पुलिस ने राहत की सांस ली और उससे पूछने पर बताया कि टावर पर चढ़कर गांव देख रहा था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow