पूर्व विधायक की अगुवाई में हुआ यूनिटी मार्च का आयोजन

Nov 20, 2025 - 08:51
Nov 20, 2025 - 16:43
 0  44
पूर्व विधायक की अगुवाई में हुआ यूनिटी मार्च का आयोजन

असलम खान INewsUP

भानपुर, बस्ती

एक भारत, आत्मनिर्भर भारत संकल्पों की कड़ी में बुधवार को भारत की एकता और अखंडता के सूत्रधार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 309 रूधौली विधानसभा क्षेत्र में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। भाजपा नेता, पदाधिकारी, मेही लाल इण्टर कॉलेज असनहरा में एकत्र हुये और यहां से राष्ट्रध्वज के साथ पद यात्रा करते हुये जनसभा स्थल रामनगर ब्लॉक सभागार में पहुंचे। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि राष्ट्र ध्वज हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। आजादी के बाद भारतीय रियासतों के एकीकरण का श्रेय सरदार पटेल की दूरदर्शिता को जाता है। सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के उपयुक्त थे, लेकिन कांग्रेस की नीतियों ने हमेशा उनके योगदान को कम किया। उनका योगदान युगों तक याद किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने यूनिटी मार्च और सभा में आये अतिथियों, पदाधिकारियों, नागरिकों का स्वागत करते हुये कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने जिस भारत का स्वप्न देखा था उसे भाजपा साकार कर रही है। भाजपा नेता पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा । नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए । भारतीय जनता पार्टी उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र निर्माण के सपनों को साकार कर रही है ।

 पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाअध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा, गौ सेवा के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, विजय कुमार राजू पाण्डेय, दुष्यंत विक्रम सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रत्यूष विक्रम सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रोली सिंह, पूर्व विधायक रवि सोनकर, पूर्व प्रत्याशी संगीता प्रताप जायसवाल, भाजपा नेता भोलू सिंह अशोक मिश्रा अनंत सिंह आशा सिंह आदि ने सभा को सम्बोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow