सड़क हादसे में महिला की मौत
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती महुली मार्ग पर स्थित हटवा गाँव के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में सड़क की पटरी से जा रही महिला राहगीर गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों व राहगीरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया , जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । थाना क्षेत्र के हटवा निवासी 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्व0 रामफेर सड़क किनारे से चलती जा रही थी कि बनकटी की तरफ से आ रही एक बाइक व सामने से आ रही दूसरी बाइक के बीच भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक पर पीछे बैठा बालक महिला पर जा गिरा। जहां बाइक चालक व सवार को हल्की चोट आई वहीं महिला को अस्पताल भेज दिया गया । मृतका के बेटों फूलचंद व केशनाथ समेत स्वजनों रो रोकर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?

