पांच दिन से गन्ना तौल नहीं किसानों ने किया प्रदर्शन

Dec 15, 2023 - 12:00
 0  44
पांच दिन से गन्ना तौल नहीं किसानों ने किया प्रदर्शन

सुग्रीम-पौली INewsUP

पौली, संतकबीर नगर: क्षेत्र में बने गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना तौल नहीं होने से किसानों में आक्रोश ब्यप्त है। पिछले 5 दिन से चालू हुए क्रय केंद्र पर अब तक मामूली खरीद की गई है। गन्ना ट्रांसपोर्ट के ठेकेदार, की लापरवाही को लेकर आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को खेवसिया तौल केंद्र, पर प्रदर्शन किया। किसान आनंद, महेंद्र, प्रासुपाल, राम आशीष, ज्ञानचंद, चंद्रभान, सत्या यादव, पप्पू यादव, आदि। का कहना था कि मुंडेरवा चीनी मिल से दो क्रय केंद्र संचालित है खेवसिया प्रथम, खेवसिया द्वितीय संचालित होता है। यह क्रय केंद्र 10 दिसंबर से शुरू हुआ है। लेकिन इसकी शुरुआत केवल नाम के लिए हो पाई है। किसानों का कहना है कि अभी तक बहुत ही मामूली खरीद हुई है। जबकि बिक्री के लिए जारी किया गया टोकन जल्द ही अपनी अवधि पूरी कर लेगा। ऐसे में इन किसानों के मुताबिक टोकन एक्सपायर होने के बाद खरीद नहीं हो पाएगी ऐसे में उनका कटा हुआ गन्ना सूखने लगेगा किसानों ने कहा कि क्रय केंद्र को चालू हुए 5 दिन हुए। लेकिन गन्ना ट्रांसपोर्ट के ठेकेदारों की लापरवाही से तौल प्रक्रिया सुस्त पड़ गई है। जिसमें गन्ना लेकर आए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस प्रक्रिया में तत्काल सुधार कराया जाए खेवसिया के कांटा बाबू रजनीश कुमार, का कहना है कि पांच दिन से तौल नहीं हो रही है ट्रक जहां लोड होता है उसमें गाड़ी फस जा रही है। जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है जल्द ही इसे सही कर दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow