स्वर्ण व्यवसायी का घर में फंदे से लटका मिला शव
अजमेर अली ब्यूरो चीफ
INewsUP गोरखपुर जिले के पीपीगंज नगर पंचायत में मंगलवार की सुबह में आर्थिक तंगी और अवसाद से जूझ रहे राहुल वर्मा (40) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उनका शव रविवार सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। राहुल वर्मा ज्वेलरी कारीगर थे। परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राहुल के पिता वीरेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बेटे की मौत का कारण आर्थिक तंगी बताया है। *पिता नगर के दूसरे मकान में रहते हैं* राहुल वर्मा दो भाइयों में छोटे थे और उनका एक 12 वर्षीय बेटा हर्ष है। उनकी पत्नी माया वर्मा महाराजगंज के परतावल स्थित कस्तूरबा विद्यालय में संविदा पर शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। राहुल के माता-पिता दूसरे भाई के साथ भगवानपुर स्थित दूसरे मकान में रहते हैं।चार दिन पहले राहुल घर से नाराज होकर चले गए थे। वहां से उन्होंने एक वीडियो भी वायरल किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कुछ बड़ा करने के लिए घर से बाहर आए हैं और अब पैसे वाला बनकर ही वापस लौटेंगे। वह रविवार को ही घर लौटे थे। *पत्नी से पहले से थी अनबन थी* राहुल और माया के बीच पहले तालमेल अच्छा था, लेकिन कुछ समय से पत्नी माया अनबन के चलते मायके में रह रही थी। कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद माया राहुल के घर लौट आई थीं और उनके बीच सुलह भी हो गई थी।हालांकि, एक सप्ताह पहले दोनों के बीच फिर से संबंध बिगड़ गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी राहुल ने पत्नी से चल रही अनबन को लेकर सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की पोस्ट डाली थी, लेकिन तब कुछ लोगों के समझाने पर वह रुक गए थे। इस संबंध में पीपीगंज के थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा है कि पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में राहुल नाम के यक द्वारा सुसाइड की सूचना मिली थी। शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा गया है। मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम होगा।
What's Your Reaction?

