आकाशीय बिजली की चपेट में आये चार मासूम,एक की मौत

Jul 1, 2024 - 00:03
 0  203
आकाशीय बिजली की चपेट में आये चार मासूम,एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

संतकबीरनगर । तेज बारिश और कड़कड़ाती आकाशीय बिजली ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली और तीन बच्चे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं । मामला संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानांतर्गत छाता गाँव का है । छाता गाँव के चार मासूमों को एक साथ आकाशीय बिजली ने चपेट में ले लिया । जहां एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हैं । तीन घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे चिकित्सक ने बस्ती जिले के कैली अस्पताल रेफर कर दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow