टूट कर गिरा एचटी तार, पिता पुत्री व भतीजी की दर्दनाक मौत

Dec 29, 2024 - 23:29
 0  42
टूट कर गिरा एचटी तार, पिता पुत्री व भतीजी की दर्दनाक मौत

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। मोटरसाइकिल सवार सहित दो बच्चियों की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई । आसपास लोगों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे । एम्स थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द टोला धनहा निवासी शिवराज निषाद (24) अपने 9 वर्षीया भतीजी व दो वर्षीया पुत्री को बाइक पर बैठाकर सोनबरसा बाजार से घर जा रहा था। पुलिया के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। बाइक सवार तीनो उसके चपेट में आ गए और बुरी तरह से जलकर तीनो की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर शव को भिजवाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग शव को ले जाने नही दे रहे है। पुलिस प्रयास में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow