बक्सर में धूमधाम से मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण
नूर आलम INewsUP
सदर बस्ती । बस्ती सदर विकास खंड क्षेत्र के सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों व विद्यालयों में देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच बड़े पैमाने पर मनाया गया। शुक्रवार को बस्ती सदर विकास खंड क्षेत्र ग्राम पंचायत बक्सर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्सर ग्राम प्रधान मेहताब आलम ने ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीदों को याद किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने वाले युगों युगों तक याद किये जायेंगे । इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि एवं समाज सेवी नूर आलम ,जिला सचिव आदित्य सिंह सहित समस्त अध्यापक अध्यापिका अर्चना सिंह अंकित शाही मोहम्मद आफताब मोहम्मद याकूब मौलाना मुख्तार साहब मौलाना कारी फुरकान साहब सफाई कर्मचारी जगदीश कुमार सर्वजीत कुमार रोजगार सेवक मो मेराज पंचायत सहायक महाजबी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला देवी सावित्री देवी कोटेदार देवव्रत सोनी समस्त सम्मानित जन मौजूद रहे । नूर आलम ने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं और दर्शकों से कहा कि आज के दिन हमें देश के अमर सपूतों को याद करना चाहिए, हम आजादी का 79वां स्वतंत्र दिवस मना रहे हैं।
What's Your Reaction?

