किसान को पीटने वालों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Dec 13, 2024 - 19:25
 0  83
किसान को पीटने वालों पर बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत जोतकर लौट रहे किसान की गाँव के ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, चोटिल के पिता ने डायल 112 सहित लालगंज पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी । जिस पर लालगंज पुलिस ने पांच के खिलाफ बलबा सहित मारपीट के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया । लालगंज थानाक्षेत्र में के बैजीपुर गांव निवासी चालक के पिता बालगोविंद ने लालगंज पुलिस से आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे मेरा बेटा प्रमोद कुमार अपना खेत जोतकर घर वापस लौट रहा था, घर के पास रास्ते में ही पुरानी रंजिश को लेकर विनय व उनकी माँ ने लकड़ी डाल कर टक्कर रोका और गाली गलौज देने लगे कि तब तक मौके पर पहुंचे उनके परीजन रामकेश व उनका लड़का विपिन ,विनित आदि ने मिलकर लाठी डंडे से मार पीटकर घायल कर दिया । घटना की सूचना पर बैजीपुर गाँव पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह व लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ ने मामले की जांचोपरांत रामकेश व उनकी पत्नी तथा बेटों सभी पांच के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow