गोरखपुर नगर निगम के कार्यकारिणी समिति की बैठक में लाखों का प्रस्ताव पारित
अजमेर अली INewsUP
गोरखपुर । नगर निगम गोरखपुर परिसर में माननीय कार्यकारिणी समिति की7वीं बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विभिन्न योजनाओं से विकास कार्यों को कराने के लिए लाखों के बजट हेतु प्रस्ताव पारित किए गए । आज दिन गुरुवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक में मुख्यरूप से 1. आय-व्यय का अनुमान (वित्तीय वर्ष 2024-25): नगर निगम गोरखपुर का पुनरीक्षित आय-व्यय का अनुमान प्रस्तुत किया गया। अनुमानित प्राप्ति ₹84174.45 लाख और व्यय ₹97074.25 लाख स्वीकृत किया गया। 2. प्रमुख मार्गों की लाइट सुधार: असुरन से मेडिकल कॉलेज तक प्रमुख मार्गों की लाइटें खराब होने पर निर्णय लिया गया कि जब तक पीडब्ल्यूडी विभाग इन्हें सुधार नहीं देता, उनका हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। 3. शीतलहर के लिए कंबल वितरण: शीतलहर को ध्यान में रखते हुए 10,000 कंबलों की खरीदारी के बाद 5,000 और कंबल खरीदने की स्वीकृति दी गई। 4. पार्षद वरीयता विकास कार्य: वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिन पार्षदों ने विकास कार्य के प्रस्ताव नहीं दिए, उन्हें 2025-26 में आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 5. पार्किंग शुल्क माफी: महानगर के वाहन स्टैंड संचालकों को निर्देश दिया गया कि पार्षदों से पार्किंग शुल्क न लिया जाए। 6. लाइसेंस विलंब शुल्क: अप्रासंगिक विलंब शुल्क को कम करने के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। 7. नामांतरण शुल्क और प्रक्रिया: नामांतरण शुल्क बढ़ाने और इसे ई-नगर सेवा वेबसाइट के माध्यम से सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित म्यूटेशन विभागीय के तहत करने की स्वीकृति दी गई। 8. मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स: जलकल कम्पाउंड, गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग सह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों को किराए पर देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। प्रत्येक नगर वासी की सेवा हेतु नगर निगम गोरखपुर प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?

