टैबलेट व स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

Feb 22, 2024 - 21:50
 0  131
टैबलेट व स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्राओं के चेहरे

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP

महादेवा बस्ती । बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर वार्ड स्थित चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली में गुरुवार को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण टैबलेट व स्मार्टफोन योजना के फायदे गिनाते तथा सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी । प्रबधंक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि विद्यालय की 422 छात्राओं को स्मार्ट फोन तथा 94 छात्राओं को टैबलेट वितरित किया है । इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्या, जिपं सदस्य सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद शुक्ल, विवेकानंद शुक्ला,अंकित पांडेय,जनार्दन शुक्ला,नीलम मौर्य,डा.अनीता मौर्या, सरोज मौर्य समेत शिक्षक ,छात्राएं व अभिवावक मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow