ट्रेन की चपेट में आकर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत
अश्वनी कसौधन INewsUP
बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के केसरई निवासी हाई स्कूल के एक छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुसहा का कक्षा 10 का छात्र था। और आमा टिनिच स्थित जवाहरलाल इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। जानकारी के अनुसार औरातोंदा गांव निवासी 16 वर्षीय शिवम मंगलवार की सुबह हाई स्कूल की परीक्षा देने आमा टिनिच स्थित जवाहरलाल इंटर कॉलेज जा रहा था। अभी वह साईकिल लेकर गौर-टिनिच रेलवे स्टेशन के पास केसरई गांव के समीप रेलवे फाटक से करीब सौ मीटर पहले ट्रैक पर पहुंचा था कि अचानक गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने स्टेशन अधीक्षक को मेमो के जरिए घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। उसकी मौत से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
What's Your Reaction?

