शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध, गर्भवती होने पर इंकार
आलोक बरनवाल INewsUP
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 23 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के एक युवक ने उससे शादी करने का झांसा दिया। उसकी बात पर लड़की ने भरोसा कर लिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया, जब वह गर्भवती हो गई और उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी लेकिन आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया। आरोपी के शादी करने से मना करने के बाद जब युवती ने युवक के पिता से इस बारे में बात किया तो उन्होंने भी अपने बेटे से शादी कराने से इंकार कर दिया तथा उसे धमकी देते हुए भगा दिया। मामले में तहरीर के आधार पर रूधौली पुलिस आरोपी पुत्र और पिता के खिलाफ बलात्कार एवं धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही है।
What's Your Reaction?

