सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Jun 30, 2024 - 08:11
 0  259
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

अजमेर अली INewsUP

 पीपीगंज गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पीपीगंज में स्थित बगहीभारी गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के पास शनिवार की शाम 5.20 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के निवासी 30 वर्षीय गजानंद यादव पुत्र गोविंद लाल की रूप में हुई।वह शनिवार की शाम अपना काम करके घर जा रहा था की नगर पंचायत पीपीगंज में स्थित बगहीभारी के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। जिसमे बाइक सवार गजानंद यादव पुत्र गोविंद लाल की मौके पर मृत्यु हो गई। वही मौका पाकर पिकप चालक फरार हो गया। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जब उसकी सूचना परिवार वालों को मिली तो परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow