मौसी के विवाह में शामिल होने आये बालक की मौत, तालाब में मिला शव

Jun 30, 2024 - 08:20
 0  91
मौसी के विवाह में शामिल होने आये बालक की मौत, तालाब में मिला शव

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर। मौसी के शादी में धूम धड़ाका करने अपने मामा के घर आए 11 वर्षी बच्चे की पोखरे में मिली लाश। हरपुर महराजगंज निवासी मनोहर का 11 वर्षी पुत्र शनि चिलूवाताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत भंडारो गांव में अपने मौसी के शादी में सम्मिलित होने आया था शुक्रवार को गांव से एक किलोमीटर दूर गौरा सिवान में मौजूद तालाब में कुछ बच्चो के साथ नहाने चला गया जो अपने घर पर सूचना नहीं दिया था घर वाले हलकान परेशान होकर थाने पर सूचना दिए चिलूवाताल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आज शनिवार को 11 वर्षीय बच्चे शनि का गौरा के तालाब में लाश मिली लाश मिलने की सूचना पर चिलूवाताल पुलिस मजनू चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तालाब से लाश को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की किस कारण से बच्चे की मौत हुई है। शनि तो अपने मौसी के शादी में सम्मिलित होने आया था क्या मालूम की तालाब में नहाने जाएंगे तो उसकी मौत हो जाएगी और मौत की वजह से हमारे मौसी की शादी खटाई में पड़ जाएगी भंडारों में शनि के मौसी की शादी आज शनिवार को ही संपन्न होना था शनि की लाश मिलने के वजह से शादी कैंसिल हो गया घर वालों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow