दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल

Dec 1, 2023 - 09:34
 0  129
दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
सांकेतिक तस्वीर

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली बस्ती । रुधौली-बखिरा मार्ग पर स्थित छपिया चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों एंबुलेंस से सीएचसी रुधौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के हसनी के सरजू पुत्र रामू शेखर के साथ बखिरा से रुधौली कि तरफ आ ही रहे थे। छपिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे छपिया निवासी दानी उर्फ ब्रह्मानंद पांडेय की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow