छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव
असलम खान INewsUP
भानपुर बस्ती । सोनहा थाना क्षेत्र के बस्थनवा निवासी 35 वर्षीय नीतू उर्फ निशा पत्नी गिरिजेश गोस्वामी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम मां का शव फंदे से लटका देख नौ वर्षीय बेटे अनुज ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। घटना के समय पति घर पर मौजूद नहीं था। वह खलीलाबाद में किसी होटल पर नौकरी करता है। दोनों से तीन बेटे नौ वर्षीय अनुज, सात वर्षीय युवराज व पांच वर्षीय अनुराग हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?

