अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
जितेंद्र रावत INewsUP
हर्रैया बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा (रमवापुर) गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार मजदूर की मौत हो गई। रमवापुर के रहने वाले राजेंद्र उर्फ बीहड़ शटरिंग का काम करते थे। गांव के पास हाईवे की क्रॉसिंग पार करने के लिए खड़े थे। तभी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया और पहिया सिर को कुचलते हुए निकल गया।जानकारी के अनुसार रमवापुर गांव निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र उर्फ बीहड़ शटरिंग का काम कर परिवार का गुजारा करते थे। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से खजुहा (रमवापुर) क्रॉसिंग से सड़क पार करने के लिए खड़े थे। तभी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। उसका पहिया राजेंद्र के सिर को कुचलते हुए निकल गया। मौके उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी और सात बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?

