विवाहिता को कार के लिए प्रताड़ित करने पर केस
इशिका गुप्ता INewsUP
बस्ती। महिला थाना पुलिस ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में तीन आरोपियाें पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में मड़वानगर थाना कोतवाली निवासी ममता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मड़वानगर निवासी उमेश चौधरी के साथ हुई है। ससुराल के लोग दहेज में कार तथा पांच लाख रुपये की मांग के लिए प्रताड़ित करते हैं। आरोप है कि अक्सर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने पीड़िता के पति उमेश, दिनेश और काशीराम के खिलाफ तहरीर दी है।
What's Your Reaction?

