मंडलायुक्त ने हड़हवा रेलवे लाइन फ्लाइओवर का किया निरीक्षण

Feb 9, 2026 - 23:31
 0  5
मंडलायुक्त ने हड़हवा रेलवे लाइन फ्लाइओवर का किया निरीक्षण

अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP

 गोरखपुर- मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को हढ़हवा रेलवे लाइन पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, इंजीनियरों तथा संबंधित विभागीय अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने फ्लाइओवर के पिलरों, गार्डर लॉन्चिंग, एप्रोच रोड, जल निकासी व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी परीक्षण कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों, संकेतक बोर्ड और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त रखे जाएं। उन्होंने कहा कि फ्लाइओवर के बन जाने से क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा, जिससे स्थानीय व्यापार और दैनिक यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था से निर्माण की निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली और प्रगति को और तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, बरसात या अन्य परिस्थितियों को देखते हुए कार्य योजना पहले से तैयार रखने को कहा, ताकि किसी भी स्थिति में परियोजना प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, परियोजना से जुड़े इंजीनियर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow