हिंदू युवा वाहिनी बनकटी ब्लॉक इकाई का गठन

Oct 7, 2026 - 17:26
 0  39
हिंदू युवा वाहिनी बनकटी ब्लॉक इकाई का गठन

राजन चौधरी-INewsUP

 लालगंज बस्ती । हिंदू युवा वाहिनी संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक स्तर पर पुनः गठन के कार्यक्रम में बुधवार को बनकटी ब्लॉक के पदाधिकारियों की घोषणा जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया जिला संगठन महामंत्री विनय सिंह , कन्हैया लाल,धर्मेद्र जी द्वारा बनकटी में हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई पर गठन किया गया जिसमे अशोक मिश्रा ब्लॉक प्रभारी व जितेंद्र राय को ब्लॉक अध्यक्ष व रामायण चौधरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा हरिश्चंद्र चौधरी को महामंत्री व मीडिया प्रभारी राकेश चौधरी को बनाया गया जिसमे जिलामहामंत्री कन्हैया लाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्य कर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए ईमानदारी पूर्वक ग्रामपंचायत स्तर तक पुनः विस्तार के लिए काम करें और संगठन को मजबूत बनाएं विनय सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपलोग संगठन के लिए काम करिए और किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों से डरने की जरूरत नहीं है हिंदू युवा वाहिनी संगठन समाज के सभी हिन्दुओं व हिदुत्व के भलाई के लिए पूरी तरह से समर्पित है जरूरत पड़ने पर हम किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित ओमकार शुक्ला, धर्मेंद्र अग्रहरी,सोनू गौतम,श्रीराम यादव,ओमप्रकाश विश्वकर्मा,रमन दुबे,शिवम मिश्रा,विष्णु सिंह, बदलू आदि ने जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल था ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow