गैर इरादतन हत्या में वांछित अभियुक्तों के घर चस्पा की गई नोटिस
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज बस्ती । लालगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक गाँव में मारपीट, गैर इरादतन हत्या व जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में वांछित फरार चल रहे अभियुक्तों के घर पहुंचकर डुग्गी मुनादी कराई तथा धारा 82 का नोटिस अभियुक्तों के मकान के मुख्य द्वार पर चस्पा किया । लालगंज थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के उजियानपुर निवासी गैर इरादतन हत्या,जानलेवा हमला व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में वांछित अभियुक्त विवेक कुमार व राधेश्याम की तलाश की जा रही है । माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिका पर अभियुक्तों के मकान मुख्य द्वार पर रविवार को धारा 82 की नोटिस चस्पा की गई । इस मौके पर एसओ जितेंद्र सिंह समेत उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव,आरक्षी प्रशांत सिंह,लालू प्रसाद यादव,शेषनाथ व जगदम्बा शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

