डिप्टी आरएमओ ने धान क्रय केंद्र सजनाखोर का किया निरीक्षण

Dec 8, 2023 - 23:48
 0  42
डिप्टी आरएमओ ने धान क्रय केंद्र सजनाखोर का किया निरीक्षण
साधन सहकारी समिति सजनाखोर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अफसर

बालकृष्ण त्रिपाठी INewsUP महादेवा बस्ती । साधन सहकारी समिति सजनाखोर में स्थित क्रय केंद्र पर धान खरीद की धीमी गति से नाराज किसानों ने 11 दिसंबर को वृहद आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिस पर शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह, डीएस पीसीयू शशि शेखर व एआर कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव तथा पीएससी प्रबंधक अमित चौधरी आदि विभागीय अफसर किसानों की समस्याएं जानने सजनाखोर क्रय केंद्र पहुंच गए जहाँ तौल बन्द मिलने पर सचिव रामशरन चौधरी से पूछताछ किया । सचिव ने बताया कि बोरा उपलब्ध न होने से धान खरीद की गति धीमी चल रही है उसके बाद भी 350 कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है । किसानों की मांग पर जल्द बोरा उपलब्ध कराते हुए खरीद की गति बढ़ाने का आस्वासन दिया । भाकियू कार्यकर्ताओं धनश्याम चौधरी, मोहम्मद हसन,जोखन चौधरी,रामफेर चौधरी सहित तमाम किसानों की तौल शुरू कराने की मांग पर डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी किसान अपने नजदीकी केंद्र पर अपने अपने उपज की तौल कराएं तथा सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि पांच बोरी से कम यूरिया व डीएपी के खरीद पर किसानों को नैनो न दिया जाय । वहीं यह भी कहा कि नैनो का इस्तेमाल करने से उपज बढ़ती है जिसे सभी किसानों को उपयोग में लाना चाहिए । इस अवसर पर किसान गणेश चौधरी,गोलू पाल,श्रवण चौधरी, देवमणि पाल आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow